Gold Price Today : ट्रंप के 50% टैरिफ से सोना हुआ महा महंगा, 24442 रुपए महंगा हुआ सोना, जानिए 10 ग्राम सोने का ताजा भाव।

Gold Price Today : सोना के साथ-साथ चांदी के दामों में भी आग लगा हुआ है। रक्षाबंधन के ठीक पहले ही सोना और चांदी ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। बता दे कि इसकी वजह अमेरिका को बताया जा रहा है। अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। टैरिफ लगाते ही सोना और चांदी दोनों अचानक महंगा हो गया है। देशभर में सोना और चांदी ऑल टाइम हाई पर बिक रहा है। आईए जानते हैं सोना और चांदी के ताजा प्राइस क्या चल रहे हैं?

Gold Price Today : आज शुक्रवार को सोना और चांदी हुआ अचानक इतना महंगा।

अमेरिका की तरफ से भारत पर 50 फ़ीसदी टैरिफ लगा दिया गया है। इसी से सुरक्षित निवेश की मांग और भी बढ़ गई है। और सोना और चांदी की कीमत में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। आज सोना की कीमत ₹3600 की तेजी के साथ 1,02,620 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। इसके अलावा चांदी की कीमत की बात किया जाए तो 1500 रुपए बढ़कर 1,14,000 प्रति किलोग्राम हो चुकी है।

टैरिफ संबंधित चिटा के चलते सोना चांदी में निवेश करने वाले निवेशक सुरक्षित निवेश के और रुख कर रहे हैं। इससे सोना और चांदी की कीमत में भारी उछाल देखने को मिला है। आज शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में सोने का कीमत 3600 रुपए की तेजी के साथ दर्ज किया गया है। सोना का भाव 1,02,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। इसके अलावा चांदी की कीमत भी 1500 रुपए बढ़कर 114000 रुपए प्रति किलोग्राम पर हो गई है अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि किए हैं।

व्यापार चिताओं के कारण बढ़ी है कीमतें

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी जी की तरफ से कहा गया कि सोने की कीमत शुक्रवार को साप्ताहिक सीमा की ऊपरी छोड़ तक पहुंच चुका है। यह नए सिरे से व्यापार की चिताओं के कारण बढ़ी है, जिससे कि पारंपरिक सुरक्षित आश्रय परिसंपत्ति की मांग बढ़ गया है।

इसके अलावा अमेरिकी प्रशासन की तरफ से भारतीय आयात पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगा दिया गया है, जिससे कि दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार का तनाव बढ़ गया है।

MCX पर बढ़ा सोना और चांदी की कीमतें

एमसीएक्स पर अक्टूबर अनुबंधों के लिए सबसे अधिक कारोबार वाला कीमती धातु सोना और चांदी की कीमत 893 या 0.88% बढ़कर 1,02,155 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए स्तर पर पहुंच गई है।

इसके बाद दिसंबर अनुबंधों की कीमत 880 रुपए या 0.86% बढ़कर 1,03,047 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है।

इसके अलावा, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सितंबर डिलीवरी वाले चांदी का अनुबंध की कीमत 1530 या 1.32% बढ़कर 115158 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। इस व्हिच न्यूयॉर्क में सोना हाजिर 9.76 डॉलर या 0.29% बढ़कर 3379.15 डॉलर प्रति औंस हो गया।

1 साल में 24290 रुपए महंगा हुआ सोना।

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76162 रुपए से 24290 रुपए बढ़कर 1,02,452 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी के भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 27,468 रुपए बढ़कर 1,13,450 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12810 रुपए महंगा हुआ था।

Leave a Comment